Begin typing your search above and press return to search.
HEALTH

Health Tips : पूड़ी या पराठे लोगों का है मनपसंद, तो आइए जाने ठंड के मौसम में कौन सी चीज ज्यादा फायदेमंद...

rohit banchhor
28 Dec 2023 1:51 PM GMT
Health Tips : पूड़ी या पराठे लोगों का है मनपसंद, तो आइए जाने ठंड के मौसम में कौन सी चीज ज्यादा फायदेमंद...
x
Health Tips : पूड़ी या पराठे लोगों का है मनपसंद, तो आइए जाने ठंड के मौसम में कौन सी चीज ज्यादा फायदेमंद...


Health Tips : ठंड का मौसम आते ही हमारी रसोई में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनने लगते हैं। इन व्यंजनों में से पूड़ी और परांठे हमारी रसोई के सबसे प्रिय हिस्से हैं। गर्मागर्म पूड़ियां और क्रिस्पी पराठे हमें सर्दियों की ठंड से बचाते है और खाने में उतना ही आनंद देते हैं। पूड़ी और पराठा दोनों ही नाश्ते में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों का अपना ख़ास स्वाद होता है। पर जब सवाल आता है सेहत का, तो आखिर इन दोनों में से कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद है? दोनों ही आटे से बनते हैं, परन्तु उनकी बनावट और पकाने का तरीका अलग होता है. पूरियां फ्राई की जाती हैं जबकि पराठे को धीमी आंच पर पकाया जाता है। तो आइए जानते हैं पौष्टिकता और कैलोरीज के लिहाज से इनमें कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद है।

पूड़ी या पराठे-

पूरियां गर्म तेल में डुबोकर फ्राई की जाती हैं, जिससे वे कम तेल अवशोषित करती हैं। दूसरी तरफ, पराठों को धीमी आंच पर पकाया जाता है जिससे वे अपनी परतों के बीच ज्यादा तेल सोख लेते हैं। पौष्टिकता की बात करें तो दोनों में कार्बाेहाइड्रेट और कैलोरीज की मात्रा लगभग बराबर होती है। लेकिन तेल के अवशोषण के कारण, पराठे में फैट और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। इसलिए स्वास्थ्य के लिहाज से पूरियां पराठों की अपेक्षा थोड़ी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं।

पराठे में कैलोरी-

एक पराठे में 101 से 120 कैलोरी तक होती है। इनमें से 30 कैलोरी कार्बाेहाइड्रेट से आती हैं, 5 कैलोरी प्रोटीन से आती हैं, शेष 85 से 95 कैलोरी वसा से आती हैं। वहीं एक पूड़ी की बात करें तो एक पूड़ी में 2,000 कैलोरी के मानक वयस्क आहार की कुल दैनिक कैलोरी आवश्यकता का लगभग 5 प्रतिशत यानि 100 कैलोरी एक पूड़ी से मिलता है। इस प्रकार एक पराठे में 101 से 120 कैलोरी तक होती है जबकि एक पूड़ी में लगभग 100 कैलोरी होती है। वहीं पराठे के बात करें तो हमारे रसोई में आलू के पराठे, मटर के पराठे, पनीर पराठे, गोभी परांठे अलग-अलग पराठे बनते हैं और इनकी पौष्टिकता की बात करें तो अलग-अलग होता है।

Next Story