Begin typing your search above and press return to search.
Food & Cuisine

Vrat Recipe : व्रत में बिना लहसुन प्याज वाले खाएं दही के आलू, खाने में लगती है इतनी टेस्टी, आइए जाने इसकी रेसिपी...

TCP 24 News
20 Oct 2023 1:53 PM GMT
Vrat Recipe : व्रत में बिना लहसुन प्याज वाले खाएं दही के आलू, खाने में लगती है इतनी टेस्टी, आइए जाने इसकी रेसिपी...
x
Vrat Recipe : व्रत में बिना लहसुन प्याज वाले खाएं दही के आलू, खाने में लगती है इतनी टेस्टी, आइए जाने इसकी रेसिपी...


Vrat Recipe : नवरात्रि में अगर आप भी लहसुन-प्याज नहीं खाते तो दही के आलू आपके लिए लजीज ऑप्शन है। अगर आप सेंधा नमक खाते हैं तो व्रत में भी खाया जा सकता है। ये बनाने में आसान हैं और किसी भी सीजन में बनाए जा सकते हैं। दही के आलू बनाने के लिए आपको कुछ खास इन्ग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती। पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह रेसिपी काफी पसंद की जाती है। यह पेट और डाइजेशन के लिए भी अच्छी मानी जाती है।

सामाग्री-

उबले आलू, दही, खड़ी लाल मिर्च, करी पत्ता, हींग, जीरा, राई, नमक, हल्दी, हरी, धनिया, सरसों का तेल।

विधि-

सबसे पहले आलू उबालकर उन्हें ठंडा कर लें। अब छीलकर इन्हें चौकोर टुकड़ों में काट लें। एक पैन में सरसों का तेल डालें। इसमें हींग, जीरा, राई, खड़ी लाल मिर्च, करी पत्ता डालें। इसके बाद आलू और ऊपर से हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर फ्राई करें। अब आलू में थोड़ा सा पानी डालकर पकने दें। पानी उतना करें जितनी ग्रेवी रखनी हो। ज्यादा पतला न करें। पानी पक रहा हो तब तक दही में थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। जब पानी उबल जाए तो धीमी आंच करके दही डालें। दही डालकर एक हाथ से चलाते रहें वर्ना यह फट जाएगा। जब दही के आलू खौलने लगें तो सबसे आखिर में नमक और कटा हरा धनिया डालें। आपके दही के आलू तैयार हैं। इसे रोटी, पूड़ी, पराठे या चावल से खा सकते हैं। दही प्रोबायोटिक है, यह पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है। इसमें पड़ा हींग, जीरा भी डाइजेशन के लिए अच्छा होता है।

Next Story