Begin typing your search above and press return to search.
Food & Cuisine

Navratri Special Recipe : नवरात्रि के पावन पर्व में बनाएं सेब की खीर, यहां जाने इसकी रेसिपी...

TCP 24 News
14 Oct 2023 4:56 PM GMT
Navratri Special Recipe : नवरात्रि के पावन पर्व में बनाएं सेब की खीर, यहां जाने इसकी रेसिपी...
x
Navratri Special Recipe : नवरात्रि के पावन पर्व में बनाएं सेब की खीर, यहां जाने इसकी रेसिपी...


Navratri Special Recipe : 15 अक्टूबर से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है। कई लोग नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक उपवास रखते हैं। आज हम आपको व्रत में खाने के लिए कुछ अलग चीज बताने वाले हैं। वो है सेब की खीर, ये सेब और दूध से बनी एक स्वादिष्ट मिठाई है, जो पारंपरिक खीर से थोड़ी अलग होती है। सेब की खीर बनाने के लिए सेब को पहले पकाया जाता है और बाद में पकाई हुई दूध की रबड़ी के साथ मिलाया जाता है। तो आइए जाने इसे बनाने की विधि-

सामग्री- आधा किलो सेब, 1 लीटर दूध, 100 ग्राम शक्कर, 2 बड़े चम्मच पीसे हुए काजू, 02 बड़े चम्मच किशमिश, 1/2 छोटा चम्मच पिस्ता, 1/2 चम्मच हरी, इलाइची पाउडर, चुटकी भर बेकिंग सोडा

बनाने की विधि-

सबसे पहले सेब को धोकर छील लें और बीज वाला हिस्सा अलग कर दें।

इसके बाद सेब का गूदा कद्दूकस कर लें। अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबा लें उबाल आने पर उसे चलाएं और तब तक पकाएं, जब तक वह आधा न रह जाए। अब दूध में बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद दूध में कद्दूकस किया हुआ सेब डाल दें और चलाते हुए दूध के गाढ़ा होने तक पकाएं।

खीर के गाढ़ा होने पर उसमें शक्कर और मेवे मिला दें और चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं। उसके बाद इलायची पाउडर मिला दें और गैस बंद कर दें। आपकी सेब की खीर तैयार है।

Next Story