Begin typing your search above and press return to search.
Food & Cuisine

Chhath Puja 2023 : छठ के दूसरे दिन प्रसाद में बनती है गुड़ की खीर, इसे बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स...

rohit banchhor
18 Nov 2023 2:51 PM GMT
Chhath Puja 2023 : छठ के दूसरे दिन प्रसाद में बनती है गुड़ की खीर, इसे बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स...
x
Chhath Puja 2023 : छठ के दूसरे दिन प्रसाद में बनती है गुड़ की खीर, इसे बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स...


Chhath Puja 2023 : चार दिनों तक चलने वाले छठ को बिहार सहित झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस महापर्व पर हर एक दिन प्रसाद में कुछ खास बनाने का चलन है। इस महापर्व में सूर्य देवता की पूजा की जाती है। छठ की शुरुआत नहाए-खाए से होती है। वहीं छठ के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है और इस दिन घरों में प्रसाद में रसिया बनाया जाता है। इस खीर को आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्‍हे पर बनाया जाता है। खरना का प्रसाद रसियाव यानी गुड़ की खीर बनाने के लिए चावल, दूध और गुड़ का इस्‍तेमाल किया जाता है। इसे रोटी के साथ खाया जाता है। इस प्रसाद को बनाने के लिए इन ट्रिक्स को अपनाएं-

1. गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से साफ कर लें और फिर इसे पानी से अच्छी तरह से धो लें। चावल को धोने के बाद इसे भिगो दें। जब चावल भीगे होते हैं तो खीर फटाफट बन जाती है।

2. अब दूध को उबाल लें। इसमें फ्लेवर जोड़ने के लिए इलायची पाउडर मिला दें। अब इस दूध को अच्छी तरह से उबलने दें। रंग के लिए केसर मिला दें।

3. खीर में गुड़ मिलाने के लिए आप पहले खीर पूरी तरह तैयार कर लें। फिर आंच बंद करें अब इसमें गुड़ मिलाएं।

Next Story