Begin typing your search above and press return to search.
Makeup & Skincare

Skin Care : मौसम के यू-टर्न से खो रही है हाथ-पैर की नमी तो घबराएं नहीं, बल्कि ट्राई करें ये चीजें, फिर देखिए कैसे मिलता है लाभ?

TCP 24 News
5 Oct 2023 3:23 AM GMT
Skin Care : मौसम के यू-टर्न से खो रही है हाथ-पैर की नमी तो घबराएं नहीं, बल्कि ट्राई करें ये चीजें, फिर देखिए कैसे मिलता है लाभ?
x
Skin Care : रोजमर्रा की जिंदगी में कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनके इस्तेमाल से हाथ-पैर काफी रूखे होने लगते हैं। इन चीजों कठोर साबुन, केमिकल प्रोडक्ट और अगरबत्ती शामिल होती हैं।



Skin Care : रोजमर्रा की जिंदगी में कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनके इस्तेमाल से हाथ-पैर काफी रूखे होने लगते हैं। इन चीजों कठोर साबुन, केमिकल प्रोडक्ट और अगरबत्ती शामिल होती हैं। इनके साथ ही बदलते मौसम का सीधा असर भी हाथ-पैर पर पड़ता है।

Skin Care : दरअसल, अब जब कभी तेज गर्मी हो रही है तो कभी तेज बारिश, ऐसे में स्किन पर इसका प्रभाव होना स्वाभाविक है। बदलते मौसम में हाथ-पैर कई बार इस कदर ड्राई हो जाते है, कि खुजली की वजह से उनसे खून तक आने लगता है। ऐसे में अगर आप बदलते मौसम में ड्राई स्किन से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Skin Care : आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपके हाथ-पैरों के रूखेपन की समस्या खत्म हो सकती हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नारियल का तेल

नारियल का तेल में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा संबंधी परेशानियों को कम करते हैं। ये आमतौर पर सभी घरों में आसानी में मिल जाता है। ये आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस कुछ बूंद तेल लेकर हाथ-पैर पर मालिश करनी है।

एलोवेरा

Skin Care : एलोवेरा स्किन पर नमी बरकरार रखने में मदद करता है। ऐसे में आप बड़ी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस एलोवेरा जेल लेकर हाथ-पैर पर लगाना है।

शहद

Skin Care : अगर आप शहद का इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस आपको 10 से 15 मिनट तक शहद अपने हाथ-पैर पर लगाना है और फिर हाथ धो लेने हैं।

ओटमील पाउडर

Skin Care : इसके इस्तेमाल के लिए ओटमील पाउडर में पानी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। हाथ-पैर में नमी बरकरार रखने के लिए आपको हर रोज इसका इस्तेमाल करना है।

पेट्रोलियम जेली

बाजार में आपको बेहद कम दामों में पेट्रोलियम जेली मिल जाएगी। ऐसे में आप हाथ-पैर की नमी बरकरार रखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Next Story