Begin typing your search above and press return to search.
Health & Fitness

Vaastu Shaastra : सोते समय बिस्तर के नीचें रख दें पानी से भरा बर्तन, मिलेगी अपार सफलता, आइए जाने इसके फायदे...

rohit banchhor
31 Dec 2023 12:11 PM GMT
Vaastu Shaastra : सोते समय बिस्तर के नीचें रख दें पानी से भरा बर्तन, मिलेगी अपार सफलता, आइए जाने इसके फायदे...
x
Vaastu Shaastra : सोते समय बिस्तर के नीचें रख दें पानी से भरा बर्तन, मिलेगी अपार सफलता, आइए जाने इसके फायदे...


Vaastu Shaastra : आपको अगर नींद नहीं आती है, कुछ नकारात्मक ऊर्जाओं का एहसास होता है, आपके काम बिगड़ जाते हैं, तो इन सबके पीछे वास्तु दोष कारण हो सकता है। ऐसे में वास्तु के कुछ उपायों कर आप इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं। वास्तु दोष को दूर करने का एक उपाय है कि आप सोते समय बिस्तर के नीचे पानी से भरा कटोरा रख दें। ऐसा करने से घर में समृद्धि रहती है और जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। तो आइए जानते है इनके फायदों के बारे में।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर-

हमारे जीवन में अगर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है, तो हम कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं। इसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऐसे में सोते समय अपने बिस्तर के नीचे पानी से भरा बर्तन जरूर रखना चाहिए।

पानी रखने से मिलेगी अच्छी नींद-

इंसान के जीवन में नींद का बहुत बड़ा योगदान है। आप एक अच्छी नींद लेते हैं, तो पूरे दिन ऊर्जा के साथ सक्रिय रहते हैं। ऐसे में आपके आस पास का माहौल भी ऊर्जावान बना रहता है। ऐसे में बिस्तर के नीचे पानी से भरा बर्तन रखने से अच्छी नींद को बढ़ावा मिलता है।

चंद्र देव के मिलते हैं शुभ प्रभाव-

आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर हैं तो पानी से भरा बर्तन बिस्तर के नीचे रख सकते हैं। इसके प्रभाव से चंद्र देव का नकारात्मक असर कम हो सकता है।

तांबा या चांदी के बर्तन में रखे पानी-

सोते समय हम अगर बिस्तर के नीचे पानी से भरा बर्तन रख रहे हैं तो ध्यान देना चाहिए कि बर्तन प्लास्टिक का न हो। ऐसा करने से जीवन पर नकारात्मक असर होगा। आप हमेशा तांबे के या चांदी के बर्तन में पानी भरकर रखें। यह बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। आपका चंद्रमा मजबूत होगा। वरुण देवता का आशीर्वाद आपके शरीर और मन को मिलेगा। वरुण देवता को जल का देवता माना जाता है।

कहां रखें पानी से भरा बर्तन-

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि पानी से भरा बर्तन कहां रखने से लाभ होगा। आप पानी से भरा बर्तन बिस्तर के नीचे या फिर अपने सिर के पास भी रख सकते हैं। सिर के पास सहस्त्रार चक्र होता है, जिससे आपका शरीर वातावरण के संपर्क में बना रहेगा। आपको सबसे ज्यादा ऊर्जा मिलेगी। आपका मस्तिष्क भी संतुलित रहता है।

Next Story