Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Weather update : प्रदेश में क्रिसमस के बाद बढ़ेगी और ठंड, जनवरी में शीतलहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...

rohit banchhor
16 Dec 2023 10:52 AM GMT
Weather update : प्रदेश में क्रिसमस के बाद बढ़ेगी और ठंड, जनवरी में शीतलहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...
x
Weather update : प्रदेश में क्रिसमस के बाद बढ़ेगी और ठंड, जनवरी में शीतलहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...


रायपुर। Weather update प्रदेश में 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के बाद से ठंड और बढ़ने वाली है। जनवरी के पहले सप्ताह में शीतलहर चलने का आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब नमी में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 19 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ठंड ज्यादा पड़ने वाली है।

बता दें कि शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अब शहर में भी ठंड बढ़ने लगी है। अंबिकापुर सहित कई क्षेत्रों में तापमान गिरने के कारण अभी से शीतलहर के हालात बन रहे है। मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब नमी की मात्रा बढ़ने वाली है। इसके कारण ही अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 19 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी।

Next Story