Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Suspend : युवक पर पुलिसकर्मी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, एसपी ने किया सस्पेंड...

rohit banchhor
25 Dec 2023 3:44 PM GMT
Suspend : युवक पर पुलिसकर्मी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, एसपी ने किया सस्पेंड...
x
Suspend : युवक पर पुलिसकर्मी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, एसपी ने किया सस्पेंड...


बिलासपुर। Suspend जिले के कोटा थाना क्षेत्र में पुलिस की बर्बरता का मामला प्रकाश में आया है। एक पुलिसकर्मी ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि कोटा थाना में पदस्थ आरक्षक ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं मामले को एसपी संतोष सिंह ने गंभीरता से लेते हुए आरक्षक रवि श्रीवास को तत्काल निलंबित कर दिया है। घटना में घायल युवक का नाम कलमजीत अजमानी है।

Next Story