Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Suicide : शराब के नशे में पत्नी के साथ किया विवाद, फिर फांसी लगाकर दी जान...

rohit banchhor
21 Nov 2023 11:48 AM GMT
Suicide : शराब के नशे में पत्नी के साथ किया विवाद, फिर फांसी लगाकर दी जान...
x
Suicide : शराब के नशे में पत्नी के साथ किया विवाद, फिर फांसी लगाकर दी जान...



रायपुर। Suicide राजधानी रायपुर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक का बीती रात अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद सुबह उसकी लाश साड़ी के सहारे फंदे पर लटकी मिली।

बता दें कि 37 वर्षीय मृतक खुमेंद्र सेन रोजी मजदूरी का काम करता था। वो हर रोज नशा करके परिवार के लोगों के साथ विवाद करता था। कल रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा। नशे की हालत में उसने खाना को लेकर अपनी पत्नी से विवाद किया। जिससे दोनों के बीच बहसबाजी भी हो गई। जिसके बाद पत्नी अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गयी। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो उन्होंने फिर एक बार कमरे के दरवाजे से आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखने पर मृतक अपनी पत्नी की साड़ी के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story