Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Raipur News : खारून नदी महादेव घाट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाई डुबकी, कहा- ये अच्छी परंपरा, हम इसका पालन कर रहे...

rohit banchhor
26 Nov 2023 9:40 AM GMT
Raipur News : खारून नदी महादेव घाट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाई डुबकी, कहा- ये अच्छी परंपरा, हम इसका पालन कर रहे...
x
Raipur News : खारून नदी महादेव घाट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाई डुबकी, कहा- ये अच्छी परंपरा, हम इसका पालन कर रहे...


रायपुर। Raipur News कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले ही रविवार को मुख्यमंत्री ने महादेव घाट में पुण्य की डुबकी लगाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 5 बजे महादेव घाट पहुंचे और फिर सुबह करीब 5.30 बजे खारुन नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि, सूर्याेदय से पहले स्नान करना स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। स्नान करने के बाद श्री बघेल हटकेश्वर महादेव का दर्शन किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और राज्य के विकास की कामना की। जिसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और फिर चले गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मेयर एजाज ढेबर, सलाहकार प्रदीप शर्मा, महंत राम सुंदर दास, विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद रहे है।

Next Story