Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Naxalite encounter : डीआरजी और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली हुए ढेर, हथियार बरामद...

TCP 24 News
21 Oct 2023 10:00 AM GMT
Naxalite encounter : डीआरजी और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली हुए ढेर, हथियार बरामद...
x
Naxalite encounter : डीआरजी और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली हुए ढेर, हथियार बरामद...


कांकेर। Naxalite encounter जिले के गोमे गांव के सरहदी जंगलों में डीआरजी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव के साथ एक इंसास रायफल और भरमार बंदूक बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने की है।

बता दें कि शुक्रवार की रात जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा से कांकेर डीआरजी और बस्तर फाइटर जिला बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गस्त सर्चिंग के लिए निकली थी। सर्चिंग अभियान के दौरान आज सुबह गोमे के सरहदी जंगलों में डीआरजी एवं माओवादियो के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान 2 पुरुष माओवादियों का शव बरामद किया गया है। इसके अलावा 1 इंसास राइफल, 1 नग भरमार बंदूक, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया है। सुरक्षाबल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। आसपास क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी सुरक्षाबल द्वारा वापस मुख्यालय लौटने पर मिलेगी।

Next Story