Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

IED blast : जंगल के रास्ते माइंस पर जा रहे थे मजदूर, आईईडी बम की चपेट में आने से दो की गई जान...

rohit banchhor
24 Nov 2023 10:08 AM GMT
IED blast : जंगल के रास्ते माइंस पर जा रहे थे मजदूर, आईईडी बम की चपेट में आने से दो की गई जान...
x
IED blast : जंगल के रास्ते माइंस पर जा रहे थे मजदूर, आईईडी बम की चपेट में आने से दो की गई जान...


नारायणपुर। IED blast जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाई गई प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि तीसरा मजदूर घायल है। ये सभी मजदूर आमदई माइंस में काम करने के लिए जंगल के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान प्रेशर आईईडी बम पर उनका पैर आ गया।

बता दें कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही प्रेशर आईईडी बम प्लांट कर रखा था। शुक्रवार की सुबह मजदूर जंगल के रास्ते माइंस जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर के रहने वाले एक मजदूर रितेश गागड़ा 21 वर्ष का पैर आईईडी पर पड़ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। ब्लास्ट की चपेट में आकर रितेश की मौत हो गई, वहीं मजदूर श्रवण गागड़ा लापता हो गया था। एक अन्य मजदूर घायल है। धमाके के बाद बाकी मजदूर यहां-वहां भागने लगे। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली, तो जवान घटना स्थल पर पहुंचे। मृत मजदूर के शव और घायल को अस्पताल लाया गया। धमाके के बाद से लापता मजदूर श्रवण की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। थोड़ी देर के बाद वो गंभीर हालत में जंगल में ही मिला। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Next Story