Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

IED blast : सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के दो जवान आईईडी के चपेट में आए, एक शहीद, दूसरा घायल...

rohit banchhor
13 Dec 2023 1:04 PM GMT
IED blast : सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के दो जवान आईईडी के चपेट में आए, एक शहीद, दूसरा घायल...
x
IED blast : सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के दो जवान आईईडी के चपेट में आए, एक शहीद, दूसरा घायल...


नारायणपुर। IED blast जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवान रोड ओपनिंग पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान आमदई घाटी के पास आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिससे सीएएफ के एक जवान शहीद हो गया। वहीं दूसरा घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि आज शाम छत्तीसगढ़ में नवनियुक्त मुख्यमंत्री का रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण था। उससे पहले ही नक्सलियों की कायराना करतूत फिर सामने आई है। नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आईईडी प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आने से सीएएफ का एक जवान शहीद हो गया। वहीं एक जवान घायल हुआ है। बताया जा रहा था कि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवान रोड ओपनिंग पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान आमदई घाटी में आईईडी ब्लास्ट होने से सीएएफ जवान कमलेश साहू निवासी हसौद शहीद हो गया। वही एक जवान बालोद निवासी विनय कुमार घायल हुआ है, जिसका इलाज छोटेडोंगर के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया जाता है कि शहीद जवान सीएएफ 9वीं बटालियन में पदस्थ थे और आमदई लौह खदान की सुरक्षा में लगे थे।

Next Story