Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Congress Candidate Vijay Kesharwani Biography: कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी का जीवन परिचय

TCP 24 News
1 Nov 2023 7:23 AM GMT
Congress Candidate Vijay Kesharwani Biography: कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी का जीवन परिचय
x
कांग्रेस में बिलासपुर जिले की बेलतरा विधानसभा से विजय केशरवानी को अपना प्रत्याशी बनाया है। विजय केशरवानी पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष हैं।

Congress Candidate Vijay Kesharwani Biography: कांग्रेस में बिलासपुर जिले की बेलतरा विधानसभा से विजय केशरवानी को अपना प्रत्याशी बनाया है। विजय केशरवानी पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने कैरियर की शुरुआत की है। विजय केशरवानी का जन्म 14 अगस्त 1968 को हुआ था। उनके पिता ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर थे। उनके पिता का नाम स्वर्गीय एसएम केशरवानी है। वे h2/105 नर्मदा नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने एमएससी जूलॉजी के अलावा एलएलबी के डिग्री ली है। विजय केशरवानी डबल पोस्ट ग्रेजुएट है। एमएससी के बाद उन्होंने इतिहास में एमए किया है। जिसमें वह गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे। विजय केशरवानी संभाग के सबसे बड़े सीएमडी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसके अलावा खेल सचिव सीएमडी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रहे हैं। गुरु घसीदास विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि रहे हैं। इसके अलावा गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के एडवाइजर रहे हैं।

वे कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सन् 1991 से 1997 तक बिलासपुर जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष रहें हैं। वे सन् 1997–1998 में प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई रहें हैं। एनएसयूआई के बाद विजय केशरवानी युवक कांग्रेस की राजनीति में आ गए। वे युवक कांग्रेस जिला बिलासपुर ( ग्रामीण) के सन् 1998 से 2003 तक जिला अध्यक्ष रहें।

वे युवक कांग्रेस के लगातार सात सालों ( 2003 से 2010) तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहें हैं। वे नेहरू युवा केंद्र के स्टेट एडवाइजरी कमेटी के 2010 से 2013 तक सदस्य रहें थे। वे राज्य चुनाव प्रचार समिति 2013 के सदस्य रहें। इसके अलावा वे क्रिकेट संघ के जिला अध्यक्ष व प्रदेश क्रिकेट संघ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा लायंस क्लब व यूथ चेंबर क्लब के सदस्य भी हैं। वर्तमान में विजय केशरवानी लगातार 2018 से बिलासपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

Next Story