Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को थमाया कारण बताओ नोटिस, जाने क्या है वजह...

rohit banchhor
9 Dec 2023 10:47 AM GMT
CG News : कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को थमाया कारण बताओ नोटिस, जाने क्या है वजह...
x
CG News : कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को थमाया कारण बताओ नोटिस, जाने क्या है वजह...


रायपुर। CG News कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जाता है कि बृहस्पत सिंह ने बयान देते हुए टीएस सिंहदेव, कुमारी सैलजा जैसे कांग्रेस के बड़े नेताओं को हार का जिम्मेदार बताया था। इसी बयान के खिलाफ बृहस्पत सिंह को कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने नोटिस जारी 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

बृहस्पत को भेजे गए नोटिस में लिखा गया है कि चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर सार्वजनिक रूप से लगाए गए तथ्यहीन आरोप समाचार पत्र और सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हमें इसकी जानकारी मिली है आपके द्वारा लगाए गए आरोपों से से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है तीन दिन के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपना जवाब लिखित में भेजें।





Next Story