Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : पार्टी विरोधी काम करने वालों पर हुई कार्रवाई, कांग्रेस ने पूर्व महिला शहर अध्यक्ष सहित 3 नेता को किया निष्कासित...

rohit banchhor
20 Nov 2023 1:07 PM GMT
CG News : पार्टी विरोधी काम करने वालों पर हुई कार्रवाई, कांग्रेस ने पूर्व महिला शहर अध्यक्ष सहित 3 नेता को किया निष्कासित...
x
CG News : पार्टी विरोधी काम करने वालों पर हुई कार्रवाई, कांग्रेस ने पूर्व महिला शहर अध्यक्ष सहित 3 नेता को किया निष्कासित...



बस्तर। CG News छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में बगावत करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। पार्टी ने जगदलपुर में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में काम करने के आरोप में तीन कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई की है। जिसमें पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज, विक्रम शर्मा और कुक्की झारी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

बता दें कि कांग्रेस के प्रत्याशी जतिन जयसवाल और स्थानीय संगठन के पदाधिकारी ने आला कमान से भीतरघातियों की शिकायत की थी। आला कमान के निर्देश पर जगदलपुर में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने निष्कासन की कार्रवाई करते हुए 3 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।








Next Story