Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG ELECTION 2023 : एक गांव ऐसा जहां नहीं पड़ा एक भी वोट, मतदान केंद्र के बाहर पसरा सन्नाटा, वोटरों का इंतजार करते रहे पोलिंग एजेंट...

rohit banchhor
7 Nov 2023 10:39 AM GMT
CG ELECTION 2023 : एक गांव ऐसा जहां नहीं पड़ा एक भी वोट, मतदान केंद्र के बाहर पसरा सन्नाटा, वोटरों का इंतजार करते रहे पोलिंग एजेंट...
x
CG ELECTION 2023 : एक गांव ऐसा जहां नहीं पड़ा एक भी वोट, मतदान केंद्र के बाहर पसरा सन्नाटा, वोटरों का इंतजार करते रहे पोलिंग एजेंट...


कवर्धा। CG ELECTION 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के 20 सीटों में आज मतदान जारी है। लगभग सभी विधानसभा सीटों के मतदान केंद्रों में मतदाता पहुंच रहे हैं और वोट डाल रहे हैं। कई पोलिंग बूथों में मतदाताओं की ​भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं कई मतदान केंद्रों में लोग वोटिंग के लिए कतार में खड़े दिखे। इस बीच पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां एक भी मतदाता वोट डालने मतदान केंद्र नहीं पहुंचे हैं।

बता दें कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरेवापारा के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। बताया जा रहा है कि गांव में विकास नहीं होने के चलते ग्राम वासियों में नाराजगी है। वहीं अधिकारी मतदान करने के लिए ग्रामीणों को मनाने गांव पहुंचे हैं। ग्राम भरेवापारा के मतदान केंद्र में अब तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। पोलिंग बूथ के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है, पोलिंग एजेंट वोटरों का इंतजार करते रहे हैं।

अब तक कहां कितने वोट पड़े देखें आंकड़े-

पंडरिया - 21.00

कवर्धा- 23.2

खैरागढ़- 24.7

डोंगरगढ़-21.5

राजनांदगांव- 14.00

डोंगरगांव- 18.06

खुज्जी- 26.9

मोहला-मानपुर- 33.00

अंतागढ़ - 28.84

भानुप्रतापुर- 36.10

कांकेर- 34.65

केशकाल- 27.63

कोंडागांव- 32.5

नारायणपुर- 21.60

बस्तर- 19.97

जगदलपुर- 18.36

चित्रकोट- 12.30

दंतेवाड़ा- 23.15

बीजापुर- 9.11

कोंटा- 12.39

Next Story