Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG ELECTION 2023 : प्रथम चरण के 20 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 60.92 प्रतिशत हुआ मतदान...

rohit banchhor
7 Nov 2023 11:31 AM GMT
CG ELECTION 2023 : प्रथम चरण के 20 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 60.92 प्रतिशत हुआ मतदान...
x
CG ELECTION 2023 : प्रथम चरण के 20 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 60.92 प्रतिशत हुआ मतदान...


रायपुर। CG ELECTION 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के 20 सीटों में आज मतदान जारी है। लगभग सभी विधानसभा सीटों के मतदान केंद्रों में मतदाता पहुंच रहे हैं और वोट डाल रहे हैं। कई पोलिंग बूथों में मतदाताओं की ​भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं कई मतदान केंद्रों में लोग वोटिंग के लिए कतार में खड़े दिखे। इस दौरान निवार्चन आयोग ने मतदान का प्रतिशत जारी किया है। जिसके तहत दोपहर करीब 3 बजे तक 60.92 प्रतिशत मतदान हुआ है।

अब तक कहां कितने वोट पड़े देखें आंकड़े-

पंडरिया - 60.04

कवर्धा- 63.3

खैरागढ़- 64.48

डोंगरगढ़-21.2

राजनांदगांव- 62.00

डोंगरगांव- 62.08

खुज्जी- 67.7

मोहला-मानपुर- 73.00

अंतागढ़ - 65.67

भानुप्रतापुर- 68.5

कांकेर- 68

केशकाल- 60.11

कोंडागांव- 69.3

नारायणपुर- 53.55

बस्तर- 65.2

जगदलपुर- 60.75

चित्रकोट- 56.9

दंतेवाड़ा- 51.9

बीजापुर- 30

कोंटा- 50.12

Next Story