Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : काम दिलाने के बहाने अपनी ही ममेरी बहन को बेचा 2 लाख में, उत्पीड़न की हो रही थी शिकार, जांच में जुटी पुलिस...

rohit banchhor
24 Dec 2023 10:34 AM GMT
CG Crime : काम दिलाने के बहाने अपनी ही ममेरी बहन को बेचा 2 लाख में, उत्पीड़न की हो रही थी शिकार, जांच में जुटी पुलिस...
x
CG Crime : काम दिलाने के बहाने अपनी ही ममेरी बहन को बेचा 2 लाख में, उत्पीड़न की हो रही थी शिकार, जांच में जुटी पुलिस...


कबीरधाम। CG Crime जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया जाता है कि सगे मामा की लड़की ने अपनी ही बहन को 2 लाख रुपये में हरियाणा में बेच दिया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे हरियाणा से भाग कर आई पीड़िता ने कुकदूर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि मामला दो वर्ष पूर्व का है। थाना क्षेत्र की पीड़िता अपने मामा की लड़की के संपर्क में थी। मामा की लड़की हरियाणा में मजदूरी का काम करती थी। यही पीड़िता को काम दिलाने के बहाने हरियाणा ले कर चली गई। जहां उसे 2 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसका उत्पीड़न हो रहा था। एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने रविवार को कबीरधाम जिला पुलिस की टीम हरियाणा भेजी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Next Story