Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : सड़क किनारे मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका...

rohit banchhor
22 Nov 2023 3:05 PM GMT
CG Crime : सड़क किनारे मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका...
x
CG Crime : सड़क किनारे मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका...


दंतेवाड़ा। CG Crime जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम जोड़ातरई में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने देखा महिला की किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर से कुछ ही मीटर दूरी पर फेंक दिया है। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि 32 वर्षीय महिला जोड़ातरई गांव के बांधीपारा की रहने वाली थी। अपने घर वालों के साथ गांव में एक पारंपरिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात भर नाच-गान करने के बाद तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच अकेली घर लौट रही थी। तभी रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। सुबह जब कार्यक्रम से ग्रामीण अपने-अपने घर लौट रहे थे, तो उन्होंने शव देखा। और इसकी जानकारी बारसूर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या करना लग रहा है। शरीर पर चोट के भी निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story