Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बेटे के साथ मिलकर उतारा पति को मौत के घाट, जाने क्या है वजह...

TCP 24 News
7 Oct 2023 1:40 PM GMT
CG Crime : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बेटे के साथ मिलकर उतारा पति को मौत के घाट, जाने क्या है वजह...
x
CG Crime : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बेटे के साथ मिलकर उतारा पति को मौत के घाट, जाने क्या है वजह...


गरियाबंद। CG Crime जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम दबनाई में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद आरोपिया ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

बता दे की 60 वर्षीय गंगेश्वर सोनवानी को उसके ही सगे बेटे गिरीश सोनवानी और पत्नी लक्ष्मीबाई ने बीती रात डंडे और पत्थर से पीट-पीट कर मार डाला। जिसके बाद पति लहूलुहान हालात में गांव के शिव मंदिर के पुलिया के नीचे पड़ा दिखा। ग्राम कोटवार ने देर रात पुलिस को सूचना दिया। देवभोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पति उसके चरित्र पर शंका कर आए दिन विवाद करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हो चुकी थी। मामला कोर्ट में चल रहा है। पति के झगड़े व पिटाई से परेशान पत्नी गांव छोड़कर 5 माह पहले अपनी बहन के यहां ओडिशा चली आई थी। हाल ही में नवाखाई में पूरा परिवार एक साथ था। दंपति के अलावा उसका बेटा गिरीश और बेटी भी साथ थे। शुक्रवार शाम 8 बजे मृतक ने पत्नी के साथ झगड़ा शुरू किया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने फिर पत्‍नी की पिटाई कर दी। लेकिन इस बार मां और बेटे ने मिलकर पति की लाठी से जमकर पिटाई कर दिया। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पत्नी लक्ष्मी बाई और बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में ले लिया गया है।

Next Story