Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : 6 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, बम ब्लास्ट एवं फायरिंग मामलें में थे शामिल...

rohit banchhor
22 Dec 2023 4:51 PM GMT
CG Crime : 6 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, बम ब्लास्ट एवं फायरिंग मामलें में थे शामिल...
x
CG Crime : 6 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, बम ब्लास्ट एवं फायरिंग मामलें में थे शामिल...


दंतेवाड़ा। CG Crime छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जवानों ने 6 नक्सली को गिरफ्तार किया। नक्सलियों की यह गिरफ्तारी परलगट्टा इलाके से की गई है। बताया जा रहा है कि इन 6 नक्सलियों का पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में शामिल थे। यह मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बता दें कि सीआरपीएफ 231 वी ‘‘ई’’ एवं ‘‘जी’’ कंपनी, यंग प्लाटून एवं थाना का संयुक्त बल ग्राम परलागट्टा एवं बैनपल्ली के जंगल, पहाड़ी की ओर नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। तभी नक्सल गस्त सर्चिग के दौरान ग्राम परलागट्टा के जंगल, पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे। जिस पर पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को पकड़ा गया। पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर नक्सलियों ने बताया कि 21 नवंबर को बडे़पल्ली एवं परलगट्टा के बीच पहाड़ी जंगली रास्ते में प्रेशर आईईडी लगाने एवं सुरक्षा बलों फायरिंग करने की घटना में शामिल होना बताया। उक्त आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षा बल का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था। जानकारी के मुताबिक वहीं दंतेवाड़ा के दूसरे क्षेत्र की घटना सामने आई है। जहां से 5-5 किलो के 2 आईईडी बरामद किए गए। बारसूर पल्ली मार्ग पर नक्सलियों ने प्लांट किया था। बीडीएस की टीम ने मौके पर नष्ट किया। यह घटना मालेवाही थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Next Story