Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Breaking : नक्सलियों ने फिर की एक और भाजपा नेता की हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप...

TCP 24 News
4 Nov 2023 12:40 PM GMT
CG Breaking : नक्सलियों ने फिर की एक और भाजपा नेता की हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप...
x
CG Breaking : नक्सलियों ने फिर की एक और भाजपा नेता की हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप...


नारायणपुर। CG Breaking जिले में चुनावी सरगर्मियों के बीच नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने नारायणपुर में भाजपा नेता की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की कौशल नार में हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार रतन दुबे ग्राम कौशलनार में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। रतन दुबे कौशलनार क्षेत्र से जनपद सदस्य भी थे। बता दें कि, नारायणपुर में पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में मतदान से पहले नक्सलियों ने वारदात को अंजाम देकर लोगों के बीच दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की है।

Next Story