Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG big news : इधर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण, उधर देर शाम तक निकल सकती है IAS, IPS की पहली पोस्टिंग लिस्ट...

Bhishma singh parihar
12 Dec 2023 9:37 AM GMT
CG big news : इधर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण, उधर देर शाम तक निकल सकती है IAS, IPS की पहली पोस्टिंग लिस्ट...
x
कल साम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लेंगे शपथ। उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। साइंस कालेज ग्राउंड पर बीजेपी की नई सरकार का मेगा शो होगा।

CG big news : रायपुर। कल साम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लेंगे शपथ। उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। साइंस कालेज ग्राउंड पर बीजेपी की नई सरकार का मेगा शो होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। बता दें, विष्णुदेव साय को राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा चुका है मगर कार्यवाहक मुख्यमंत्री अभी भूपेश बघेल हैं। कल शपथ ग्रहण के बाद विष्णुदेव साय राज्य के मुखिया का पदभार संभाल लेंगे।

CG big news : मुख्यमंत्री की नियुक्ति के साथ ही अब सबसे अधिक लोगों में उत्सुकता है तो ये कि विष्णुदेव साय का कैबिनेट का स्वरूप कैसा होगा, अफसरों की उनकी टीम कैसी होगी। ज्ञातव्य है, किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री सचिवालय काफी ताकतवर होता है। सीएम टू सिकरेट्री अफसर जरूर होता है मगर मंत्रियों से ज्यादा उनका रुतबा होता है। क्योंकि, सरकार से संबंधित सारी अहम फाइलें सिकरेट्री के जरिये ही मुख्यमंत्री तक पहुंचती है। फाइलों पर मुख्यमंत्री से दस्तखत भी सिकरेट्री ही कराते हैं। किस फाइल पर सिकरेट्री क्या फीडबैक देता है, बड़ा महत्वपूर्ण होता है। बहरहाल, कोई भी नया मुख्यमंत्री सबसे पहले अपना सिकरेट्री नियुक्त करता है।

अभी कुछ अफसर उनके साथ काम कर रहे हैं मगर वे अधिकारिक तौर पर नहीं हैं। कल शपथ लेने के बाद पहला आदेश सीएम सचिवालय में अफसरों की नियुक्ति की होगी। समझा जाता है, तीन से चार सीनियर अफसर विष्णुदेव साय के सचिवालय में होंगे। इसके लिए दिल्ली से लेकर रायपुर तक के कई अधिकारियों के नाम चल रहे हैं। इनके अलावा चार के करीब ओएसडी होंगे। हालांकि, पहली लिस्ट छोटी होगी। 2018 में जब कांग्रेस सरकार बनी थी तो सबसे पहले डीजीपी एएन उपध्याय, खुफिया चीफ अशोक जुनेजा और सीपीआर अंबलगन पी बदले गए थे।

तब डीएम अवस्थी नए डीजीपी, संजय पिल्ले खुफिया चीफ और तारनप्रकाश सिनहा सीपीआर बनाए गए थे। अब देखना है विष्णुदेव सरकार की पहली लिस्ट में कितने और किस स्तर के अधिकारयों के नाम आते हैं।

Next Story