- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG Assembly Elections...
CG Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 70 विधानसभा में कुल 70.59 प्रतिशत मतदान हुए...

रायपुर। CG Assembly Elections 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सभी सीटों पर मतदान समाप्त हो गया। दूसरे चरण में 17 नवंबर की रात 10 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर कुल 70.59 प्रतिशत वोट पड़े। सबसे ज्यादा वोट बालोद जिले की संजारी बालोद विधानसभा सीट पर 84.57 फीसदी पड़े। सबसे कम मतदान रायपुर जिले की रायपुर दक्षिण विधानसभा में 52.11 प्रतिशत हुआ है।
गरियाबंद जिले की नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ सीट को छोड़कर बाकी 69 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग हुई। अन्य सभी मतदान केन्द्रों पर 69 स्थानों पर मतदान हुआ। गरियाबंद और धमतरी जिले में नक्सली हमलों और छिटपुट घटनाओं के बीच दूसरे चरण का मतदान हुआ। अब चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद नई सरकार बनाने की कोशिशें शुरू हो जाएंगी।
