Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में गिरी, हमाल की गई जान...

rohit banchhor
13 Dec 2023 2:17 PM GMT
CG Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में गिरी, हमाल की गई जान...
x
CG Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में गिरी, हमाल की गई जान...


गरियाबंद। CG Accident जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में गिर गई। इस हादसे में एक हमला की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में चालक को हिरासत में लिया है।

बता दें कि पीठापारा के रहने वाले किसान ट्रेक्टर-ट्राली लेकर गोहरा पदर खरीदी केंद्र धान बेचने गए हुआ थे। जहां से लौटते समय पीठा पारा के कच्ची मार्ग में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। इस हादसे में हमाल उपेंद्र ध्रुव 25 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि मजदूर लीलाम्बर ध्रुव और खुरसिंधु गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए देवभोग अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अमर सिंह को हिरासत में लिया है।

Next Story