Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Accident : मजदूरों से भरी पिकअप वाहन 30 फीट नीचे खाई में गिरी, एक की गई जान, कई घायल...

rohit banchhor
18 Dec 2023 3:17 PM GMT
CG Accident : मजदूरों से भरी पिकअप वाहन 30 फीट नीचे खाई में गिरी, एक की गई जान, कई घायल...
x
CG Accident : मजदूरों से भरी पिकअप वाहन 30 फीट नीचे खाई में गिरी, एक की गई जान, कई घायल...


कवर्धा। CG Accident जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र हनुमत खोर मोड़ के पास मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। जिससे वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हैं, जिसमें एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

बता दें कि पिकअप वाहन में 10 मजदूर सवार थे। जो कि भेलकी गांव से मोहगांव गन्ना काटने जा रहे थे। इस बीच हनुमत खोल के पास मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में मृतक युवक का नाम मोतु सिंह निवासी भेलकी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Next Story