Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

BJP Manifesto : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया भाजपा का घोषणा पत्र जारी, सब्सिडी, महंगाई से राहत के साथ सभी किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान...

TCP 24 News
3 Nov 2023 9:56 AM GMT
BJP Manifesto : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया भाजपा का घोषणा पत्र जारी, सब्सिडी, महंगाई से राहत के साथ सभी किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान...
x
BJP Manifesto : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया भाजपा का घोषणा पत्र जारी, सब्सिडी, महंगाई से राहत के साथ सभी किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान...


रायपुर। BJP Manifesto छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना संकल्‍प (घोषणा) पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्‍प पत्र जारी करते हुए प्रदेश में भाजपा की भारी बहुमत से जीत का दावा किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल सहित प्रदेश के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे।




बता दें कि भाजपा ने बनाया है भाजपा की संवारेगी, नारे के साथ यह संकल्‍प पत्र जारी किया गया। इसमें समाज के विभिन्‍न वर्गों के लिए कई बड़ी घोषणा की गई है। अमित शाह ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ की स्‍थापना के कुछ ही समय के बाद हमें छत्‍तीसगढ़ के लिए काम करने का मौका मिला। 15 साल तक रमन सिंह जी के नेतृत्‍व में भाजपा की सरकार रही। यह 15 साल छत्‍तीसगढ़ को बीमारु राज्‍य से एक अच्‍छे राज्‍य के रुप में तब्‍दील करने वाला रहा। मुझे मालूम है कि छत्‍तीसगढ़ की जनता परिवर्तन करने जा रही है। मैं छत्‍तीसगढ़ में जनता से संवाद किया हूं। अब राज्‍य को सम्‍पूर्ण विकसित राज्‍य बनाने का काम हम आने वाले 5 साल में करेंगे। छत्‍तीसगढ़ के कई क्षेत्रों को नक्‍सलवाद के कहर से मुक्‍त करने का काम भाजपा ने किया। अधोसंरचना के विकास का काम भी भाजपा ने किया। पोषण की गारंटी देने वाला पूरे देश में पहला राज्‍य छत्‍तीसगढ़ बना। मनरेगा में 150 दिन का रोजगार देने वाला सबसे पहला राज्‍य छत्‍तीसगढ़ बना। पूरे देश में मातृत्‍व अवकाश की परिकल्‍पना छत्‍तीसगढ़ ने किया। पंचायत चुनाव में माताओं- बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला छत्‍तीसगढ़ पहला राज्‍य बना। पॉवर सरप्‍लस स्‍टेट बनाने का काम भी भाजपा ने किया। पॉवर हब, सीमेंट हब, इस्‍पात हब, एल्‍युमुनियम हब, डिजिटल क्रांति की शुरुआत भी भाजपा के शासन में हुआ।

जाने क्या है घोषणा पत्र में खास-

एक लाख सरकारी नौकरी

धान का 3100 रुपये समर्थन मूल्‍य

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी

भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपये हर साल।

महतारी वंदन योजना के तहत हर वर्ष 12 हजार रुपये दिया जाएगा।

गरीब महिलाओं को 500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

18 लाख घर गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे

तेंदूपत्‍ता संग्रहण 5100 रुपये प्रति मानक बोरा

धान की राशि एकमुश्‍त दी जाएगी।

आयुष्‍मान भारत योजना के तहत 10 लाख इलाज मुफ्त इलाज

पीएम जन औषधी केंद्र 500 नए केंद्र खोले जाएंगे

बीपीएल परिवार में बेटी के जन्‍म पर 1.50 लाख रुपये

भर्ती घोटलों का जांच करेंगे

Next Story