Begin typing your search above and press return to search.
Business

Elon Musk : मस्क ने विकिपीडिया को दिया लालच, कहा- अगर नाम बदला तो दूंगा एक अरब डॉलर, पढ़ें पूरी खबर

TCP 24 News
23 Oct 2023 7:25 AM GMT
Elon Musk : मस्क ने विकिपीडिया को दिया लालच, कहा- अगर नाम बदला तो दूंगा एक अरब डॉलर, पढ़ें पूरी खबर
x
Elon Musk : अरबपति एलन मस्क ने अब विकिपीडिया से पंगा ले लिया है। उन्होंने कहा कि अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलेगा तो वह उसे एक अरब डॉलर देंगे।



Elon Musk : अरबपति एलन मस्क ने अब विकिपीडिया से पंगा ले लिया है। उन्होंने कहा कि अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलेगा तो वह उसे एक अरब डॉलर देंगे।

Elon Musk : गौरतलब है, अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर को पूरी तरह से खरीद लिया था। इसके बाद से ही वह नए-नए बदलाव करते रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही ट्वीटर का नाम बदलकर एक्स रख दिया था। अब इस बीच उन्होंने विकिपीडिया को भी चैलंज दिया है।

यूजर ने बताई चालाकी, तो मस्क बोले...

Elon Musk : अरबपति ने कहा, ‘अगर विकिपीडिया अपना नाम बदलता है तो मैं उसे एक अरब डॉलर दूंगा।’ इस पर यूजर ने विकिपीडिया को नाम बदलने की सलाह दी और कहा जैसे ही रुपये मिल जाए वापस आप अपना नाम बदल लेना। इस पर मस्क ने एक शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि मैं पागल नहीं हूं। विकिपीडिया को कम से कम एक साल के लिए नाम बदलना होगा।

Elon Musk : टेस्ला के सीईओ ने एक और पोस्ट किया। उसमें उन्होंने विकिपीडिया के होमपेज का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उल्लेख किया गया था कि जिमी वेल्स की तरफ से अपील है कि विकिपीडिया बिक्री के लिए नहीं है।

Next Story