Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Breaking News : मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय खाद्य मंत्री गोयल को लिखा था पत्र, केंद्र सरकार लेगी 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल...

rohit banchhor
21 Dec 2023 2:39 PM GMT
Breaking News : मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय खाद्य मंत्री गोयल को लिखा था पत्र, केंद्र सरकार लेगी 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल...
x
Breaking News : मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय खाद्य मंत्री गोयल को लिखा था पत्र, केंद्र सरकार लेगी 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल...


रायपुर। Breaking News प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुरोध पर भारत सरकार की बड़ी स्वीकृति दी है, जिसमें सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री ने आज ही केन्द्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था। राज्य हित में उसना चावल लिए जाने का आग्रह किया था। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर दी सहमति की सूचना दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार का असर दिखने लगा है। लंबित मांग एक ही दिन में पूरी की गई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री को राज्य की ओर से धन्यवाद किया है।

Next Story