Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Breaking Accident : अनियंत्रित पिकअप पुल से गिरी, 15 से अधिक ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती...

rohit banchhor
6 Dec 2023 11:50 AM GMT
Breaking Accident : अनियंत्रित पिकअप पुल से गिरी, 15 से अधिक ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती...
x
Breaking Accident : अनियंत्रित पिकअप पुल से गिरी, 15 से अधिक ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती...


कांकेर। Breaking Accident जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। सरंडी गांव से कोयलीबेड़ा जा रहे ग्रामीणों की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पूल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में 15 से अधिक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को अंतागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

बता दें कि सरंडी गांव से ग्रामीण पिकअप वाहन में सवार होकर कोयलीबेड़ा आदिवासी समाज के आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे, तभी कुछ दूरी पर ही वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पूल से नीचे जा गिर गई। बताया गया कि हादसे के वक्त वाहन में 20 से अधिक ग्रामीण सवार थे जिसमें से 15 ग्रामीणों को गंभीर चोट आई है।

Next Story