Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

जरीन खान को मिली राहत, धोखाधड़ी मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट हुआ रद्द

TCP 24 News
10 Oct 2023 9:06 AM GMT
जरीन खान को मिली राहत, धोखाधड़ी मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट हुआ रद्द
x
जरीन खान को मिली राहत, धोखाधड़ी मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट हुआ रद्द

Zareen Khan: अभिनेत्री जरीन खान को एक बड़ी राहत मिली है। धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट से उन्हें बरी कर दिया गया है। दरअसल, जरीन के खिलाफ 2018 के एक कथित धोखाधड़ी मामले में यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसे लेकर नया अपडेट यह है कि कोलकाता मजिस्ट्रेट ने यह वारंट रद्द कर दिया है। कोलकाता के सियालदह कोर्ट से एक्ट्रेस के खिलाफ यह वारंट जारी किया गया था।

कथित धोखाधड़ी मामले में जरीन खान ने न तो जमानत के लिए अपील की और न ही कोर्ट के सामने पेश हुईं, जिसके कारण अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसे लेकर जरीन काफी समय से कानूनी पचड़ों में फंसी हुई थीं। अब उन्हें इससे राहत मिली है।

Next Story