Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Celebs Resturants : शानदार रेस्तरां और बार के मालिक हैं ये बॉलीवुड सितारे, कमाई का आंकड़ा जानकर उड़ जाएंगे होश

TCP 24 News
8 Oct 2023 5:11 AM GMT
Celebs Resturants : शानदार रेस्तरां और बार के मालिक हैं ये बॉलीवुड सितारे, कमाई का आंकड़ा जानकर उड़ जाएंगे होश
x
Celebs Resturants : बॉलीवुड स्टार्स सिर्फ एक्टिंग से नहीं बल्कि एक के बाद एक बिजनेस में पैसे लगाकर अपना भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं।



Celebs Resturants : बॉलीवुड स्टार्स सिर्फ एक्टिंग से नहीं बल्कि एक के बाद एक बिजनेस में पैसे लगाकर अपना भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस से लेकर क्लोदिंग ब्रांड्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक में सितारों ने पैसा लगा रखा है। साथ ही कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने रेस्तरां में अच्छा पैसा इन्वेस्ट किया है। ये रेस्तरां, फैंस के बीच भी बेहद पॉपुलर हैं। न सिर्फ मायानगरी मुंबई में बल्कि दिल्ली से लेकर विदेश तक में सेलेब्स ने अपना रेस्तरां खोला हुआ है। तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि कौन से सितारे का कहां पर रेस्तरां है-

Celebs Resturants : टीवी से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं मौनी रॉय अब रेस्तरां की मालकिन बन गई हैं। मौनी ने हाल ही में मुंबई में बदमाश नाम से एक रेस्तरां खोला है। यह रेस्तरां इंडियन डिशेज और कॉकटेल के लिए जाना जाता है। 'बदमाश' बेंगलुरु के आंत्रप्रेन्योर डॉन थॉमस के स्वामित्व वाली एक नई मल्टी-आउटलेट रेस्तरां चेन है। मुंबई के अंधेरी में शुरू हुए 'बदमाश' की मौनी सह-मालकिन हैं।

Celebs Resturants : बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन यानी धर्मेंद्र भी एक आलीशान रेस्तरां के मालिक हैं। इंडस्ट्री में अपने काम के दम पर खास जगह बना चुके धर्मेंद्र का रेस्तरां दिल्ली में है। इसका नाम 'गरम धरम' है। रेस्तरां की सेटिंग एक गांव की झोपड़ी की तरह है। साथ ही दीवारों पर धर्मेंद्र की फिल्मों के पोस्टर, उनके बेहतरीन डायलॉग्स के साथ सजे हुए हैं। रेस्तरां का यूनीक लुक इसकी खासियत है। साथ ही इसका देसी खाना भी बेहद जबर्दस्त है।

Celebs Resturants : ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक बिजनेस में पैसा लगा रही हैं। दिल से देसी प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने के बाद भी अपने देसीपने को जिंदा रखी हुई हैं। अभिनेत्री ने न्यूयॉर्क में 'सोना' नाम से एक रेस्तरां खोला है। इस रेस्तरां में लगभग सभी भारतीय व्यंजन मिलते हैं। प्रियंका भी समय-समय पर यहां पानी पूरी और छोटे भटूरे के चटखारे लगाती नजर आती हैं।

Celebs Resturants : अर्जुन रामपाल आज भले ही गिनी-चुनी फिल्मों में नजर आते हैं, बावजूद इसके भी वह काफी अच्छा पैसा कमा रहे हैं। अभिनेता ने वर्ष 2009 में 'लैप द लाउंज' का उद्घाटन किया था, जो दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है। इस लाउंज बार का शानदार एम्बिएंस और परफेक्ट इंटीरियर इसे आलीशान बनाता है।

सुनील शेट्टी मुंबई में स्थित 'मिसचीफ रेस्टोरेंट' और 'बार H20' के मालिक हैं। यह दोनों रेस्तरां फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के बीच भी खासा चर्चित है। इंडस्ट्री की तमाम नामचीन हस्तियों को समय-समय पर इस रेस्तरां में हैंग आउट करते देखा जाता है।

दिल्ली में स्थित 'नुएवा बार', बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली का है। इस आलीशान रेस्तरां में फ्रेंच, पुर्तगाली, एशियाई, जापानी और स्पेनिश डिश परोसी जाती है। कपल ने हाल ही में मुंबई में स्थित किशोर कुमार के पुराने घर में भी अपना एक रेस्तरां खोला है।

Next Story