Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Box Office Collection: Day 24 पर गिरा '12th Fail' का कलेक्शन, Tiger 3 बनी वजह, पढ़िए पूरी खबर....

yuvraj
20 Nov 2023 4:18 AM GMT
Box Office Collection: Day 24 पर गिरा 12th Fail का कलेक्शन, Tiger 3 बनी वजह, पढ़िए पूरी खबर....
x
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 12th फेल बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Box Office Collection: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 12th फेल बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब सलमान खान स्टारर मूवी टाइगर 3 भी सिनेमाघरों में है। इस वजह से 12th फेल के वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट हुई है। अभिनेता विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म '12th फेल' को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 24 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद आई है।

लोगों से इस फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। '12th फेल' ने अपने ओपनिंग डे पर 1.11 करोड़ का कारोबार किया था। उसके बाद से यह फिल्म धीरे-धीरे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार आगे बढ़ने लगी। बीते शनिवार को अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब फिर रविवार को इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी वजह 'टाइगर 3' है। चलिए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 24 वें दिन कितने की कमाई की।

पहले हफ्ते फिल्म ने 13.04 करोड़, दूसरे हफ्ते 14.21 करोड़ और तीसरे हफ्ते 8.65 करोड़ की कमाई की। वहीं, 12वीं फेल के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक हिंदी में 38.79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 'टाइगर 3' के आगे भी दिखा रही दम 27 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर एक साथ दो फिल्में रिलीज हुई थी। पहली विक्रांत मैसी स्टारर '12th फेल' और दूसरी कंगना रनोट की 'तेजस'। 'तेजस' तो रिलीज के कुछ ही दिनों में ढेर हो गई, लेकिन '12th फेल' ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह फिल्म सलमान खान और कटरीना कैफ की मूवी 'टाइगर 3' के आगे भी डटकर खड़ी हुई है।

आईपीएस मनोज कुमार की बायोपिक है '12th फेल' बता दें कि विक्रांत मैसी स्टारर '12th फेल' आईपीएस मनोज कुमार शर्मा पर आधारित फिल्म है। इस मूवी में विक्रांत के साथ मेधा शंकर समेत कई कलाकार नजर आए।

Next Story