Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Animal Trailer : पिता के प्यार में 'एनिमल' बने रणबीर कपूर, एक्टर का खतरनाक लुक आया सामने, आपने ट्रेलर देखा क्या?

rohit banchhor
23 Nov 2023 9:24 AM GMT
Animal Trailer : पिता के प्यार में एनिमल बने रणबीर कपूर, एक्टर का खतरनाक लुक आया सामने, आपने ट्रेलर देखा क्या?
x
Animal Trailer : संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



Animal Trailer : संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर गुजरते दिनों के साथ फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है। ऐसे में फैंस के इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' के ट्रेलर में खतरनाक एक्शन सीक्वेंस की झलक देखने को मिली है।

Animal Trailer : 'एनिमल' के ट्रेलर में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के खूंखार अवतार की झलक देखने को मिली है। ट्रेलर की शुरुआत रणबीर और अनिल कपूर से होती है। यह दिखाया गया है कि रणबीर की परवरिश ऐसे माहौल में हुई है, जहां वे बचपन से ही हिंसक हो चुके हैं। वहीं, उनके पिता और उनके बीच दूरियां हैं। रणबीर की बातें सुन अनिल को भी डर लगता है, क्योंकि बेटे के हिंसक होने का कारण वे खुद हैं।

हालांकि, समय के साथ बदलाव आता है। अनिल कपूर को गोली लगती है, जिसके बाद से पिता-पुत्र के रिश्ते ही बदल जाते हैं। रणबीर अपने पिता के प्यार में और भी ज्यादा हिंसक हो जाते हैं और दुश्मनों को ढूंढकर मार डालने की सोच रखते हैं। रणबीर कहते हैं, 'जिसने भी मेरे पिता पर गोली चलाई, मैं वादा करता हूं, अपने हाथ से गला काटूंगा उसका', और यहां से शुरू होता है खुनी मौत का खेल।

ट्रेलर के अंत में बॉबी देओल की झलक देखने को मिली है। वे खून से लथपथ नजर आए, उनका यह अवतार लोगों को डराने के लिए काफी है। कुछ देर की झलक में ही बॉबी अपनी अदाकारी का कमाल दिखा गए हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना भी रणबीर के साथ नजर आईं, जो उनके हिंसक अंदाज से खुश नहीं हैं। वहीं, रश्मिका अपने पति रणबीर से कहती हैं कि उनके सिर पर भूत सवार हैं तो इस पर रणबीर कहते हैं कि मैं भूतों से लड़ता नहीं हूं, उन्हें खा जाता हूं।



वहीं फिल्म के रिलीज की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना समेत कई दिग्गज सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Next Story