Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Animal : एनिमल में RK के शानदार प्रदर्शन की कायल हुईं बहन रिद्धिमा, स्टोरी साझा कर कही ये बात

rohit banchhor
11 Dec 2023 7:17 AM GMT
Animal : एनिमल में RK के शानदार प्रदर्शन की कायल हुईं बहन रिद्धिमा, स्टोरी साझा कर कही ये बात
x
Animal : रणबीर कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म एनिमल को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं।



Animal : रणबीर कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म एनिमल को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता इन दिनों फिल्म की शानदार सफलता को एजॉय कर रहे हैं। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए हैं। फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। एनिमल में रणबीर के शानदार प्रदर्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसे देखते हुए अभिनेता की बहन रिद्धिमा कपूर ने उनकी तारीफ कर हुए इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है।

रिद्धिमा ने स्टोरी साझा कर रही ये बात

Animal : रिद्धिमा कपूर ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'रन्स! आप अविश्वसनीय रूप से बेहद प्रतिभाशाली इंसान हैं। क्या आप सच में हो। इसमें महारत हासिल की और कैसे। मैं स्पीचलेस हूं। उफ्फ क्या फिल्म है।' संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म केवल नौ दिनों में 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने 432.27 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

विवादों में बनी रणबीर की एनिमल

Animal : एनिमल की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में है। फिल्म में सभी कलाकारों ने अभिनय प्रदर्शन शानदार रहा है। एक तरफ दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। वहीं, कई लोग फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। फिल्म रिलीज के साथ ही लगातार विवादों में बनी हुई है। कई रणबीर कपूर के प्रदर्शन से आश्चर्यचकित हैं, वहीं अन्य आधे लोग फिल्म में अत्यधिक हिंसा और प्रतिगामी विषयों के बारे में शिकायत करते देखे जा रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही एनिमल

Animal : इस बीच, गंभीर आलोचनात्मक समीक्षाओं के बाद भी, एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रणबीर के साथ-साथ बॉबी देओल के प्रदर्शन की भी खूब सराहना की जा रही है। फिल्म में उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया है। इसके अलावा एनिमल में फिव्म में बोल्ड सीन के चलते तृप्ति डिमरी भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Next Story