Shardiya Navratri 2023: नवरात्री में माता रानी को खुश करना है,लगाएं इन पकवानों का भोग

Shardiya Navratri 2023: नवरात्री में माता रानी को खुश करना है,लगाएं इन पकवानों का भोग

Update: 2023-10-15 03:44 GMT

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का काफी महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग माता रानी को नवरात्रि में प्रसन्न कर लेते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। कहा जा रहा है कि इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर लोगों के घरों में पधारेंगी। पितृपक्ष खत्म होते ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाते हैं, जिसकी तैयारी लोग कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं।

बहुत से लोग अपने घरों में घट स्थापित करके नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते हैं। घरों में मां के आगमन के बाद उन्हें खुश करने के लिए तमाम तरह के पकवानों का भोग भी लगाया जाता है। लोग माता रानी को खुश करने के लिए कई पकवान बनाते हैं। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि आप मां दुर्गा को खुश करने के लिए क्या-क्या बनाकर उसका भोग लगा सकते हैं।

मखाने की खीर

नवरात्रि में ज्यादातर लोग नौ दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में आप मखाने की खीर बनाकर उसका भोग लगा सकती है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है और इसे व्रत में भी खा सकते हैं।

नारियल की बर्फी

कोकोनट बर्फी फलाहारी होती है। ऐसे में आप अगर चाहें तो घर पर ही नारियल की बर्फी बनाकर उसका भोग लगा सकती हैं। इसे आप भोग लगाने के बाद प्रसाद में बांट भी सकती हैं।

हलवा

वैसे तो हलवा अष्टमी और नवमी पर बनता ही है, लेकिन आप अगर चाहें तो बादाम का हलवा बनाकर इसका भोग भी लगा सकती हैं।

मिल्क केक

घर पर ही मिल्क केक बनाकर आप देवी मां की पूजा में प्रसाद के रूप में शामिल कर सकते हैं। इस प्रसाद का सेवन वो लोग भी कर सकते हैं, जो व्रत रख रहे हैं।

काजू कतली

माता रानी को खोये से बनी चीजें अति प्रिय बताई जाती हैं। ऐसे में आप अपने हाथों से काजू कतली बनाकर उसका भोग अवश्य लगाएं।

साबूदाना खीर

व्रत में साबुदाना हर कोई खाता है। ऐसे में आप माता रानी के लिए प्रसाद में साबूदाना की खीर बना सकती हैं।

Tags:    

Similar News