राशिफल 15 अक्टूबर को होगा शनि नक्षत्र का परिवर्तन,इन सब राशि वालो की बढ़ सकती है परेशानियां

राशिफल 15 अक्टूबर को होगा शनि नक्षत्र का परिवर्तन,इन सब राशि वालो की बढ़ सकती है, परेशानियां

Update: 2023-10-11 02:31 GMT

वैदिक ज्योतिष: शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलना वाला ग्रह माना जाता है। यह किसी एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। कर्मफलदाता शनि राशि परिवर्तन के अलावा एक निश्चित समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। आपको बता दें शनिदेव इस समय अपने स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान हैं और अब यह 15 अक्तूबर को सुबह 04 बजकर 49 मिनट को शतभिषा नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि इस धनिष्ठा नक्षत्र में 24 नवंबर तक रहेंगे, फिर इसके बाद नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं। आपको बता दें कि शनि और मंगल ग्रह के बीच में शत्रुता का भाव रहता है। ऐसे में शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के धनिष्ठा में आने की वजह से किन-किन राशि वालों को बहुत ही संभलकर रहना होगा।

कर्क राशि

शनि ग्रह को मारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने से कर्क राशि के जातकों के ऊपर कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। कर्क राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यों में असफलताएं हासिल होंगी। कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मन में तनाव व्याप्त रहेगा। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले कई बार सोचना चाहिए

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों के करियर, आर्थिक स्थिति और सेहत पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार करने वाले लोगों थोड़ा संभलकर रहना होगा। व्यापार में नुकसान होने का अंदेशा है। मान-सम्मान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

शनि के धनिष्ठा नक्षत्र में पहुंचने के कारण मीन राशि के जातकों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आने वाले कुछ दिनों में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी। किसी को भी धन उधार न दें नहीं तो आपको वापस मिलने की संभावना कम है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

Tags:    

Similar News