24 अक्टूबर महाकाल आरती दर्शन: विजयादशमी पर भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार, दिखे वीडियो

24 अक्टूबर महाकाल आरती दर्शन: विजयादशमी पर भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार, दिखे वीडियो

Update: 2023-10-24 03:08 GMT

24th October Mahakal Aarti Darshan:  मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में विजयादशमी के दिन तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।


बाबा महाकाल का भांग चंदन, आभूषण और ड्रायफूट्स से श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

मंगलवार अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Tags:    

Similar News