Actress Dr. Priya passes away : टीवी एक्ट्रेस डॉ. प्रिया की दिल का दौरा पड़ने से गई जान, 8 माह की थी प्रेग्नेंट...

Actress Dr. Priya passes away : टीवी एक्ट्रेस डॉ. प्रिया की दिल का दौरा पड़ने से गई जान, 8 माह की थी प्रेग्नेंट...

Update: 2023-11-01 14:15 GMT


नई दिल्ली। Actress Dr. Priya passes away साउथ मनोरंजन जगत से लगातार दूसरे दिन एक और बुरी खबर आ रही है। करुथामुथु जैसे शो में नजर आने वाली अभिनेत्री डॉ. प्रिया का निधन हो गया है। डॉ. प्रिया मात्र 35 साल की थीं। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। वह पिछले 8 महीने से प्रेग्नेंट थीं। उनके परिवार वाले इस वक्त गहन सदमे में हैं।

अभिनेता किशोर सत्या ने डॉ प्रिया के निधन की जानकारी दी है। किशोर सत्या ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मलयालम टीवी इंडस्ट्री में एक और अप्रत्याशित मौत, डॉ. प्रिया का निधन हो गया है। वह पिछले 8 माह से गर्भवती थीं। उनका बच्चा इस वक्त आईसीयू में है। वह पूरी तरह स्वस्थ थीं। उन्हें कोई समस्या नहीं थी। वे तो नियमित जांच के लिए अस्पताल गई थीं और तभी हार्ट अटैक आ गया।’ डॉ. प्रिया मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों में से एक थीं। उन्होंने लोकप्रिय शो करुथामुथु में किशोर के साथ स्क्रीन साझा की थी। हाल ही में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया था। वह पेशे से डॉक्टर थीं।

Tags:    

Similar News