Big Accident : मजदूर लेकर जा रहे पिकअप वाहन खाई में गिरी, 6 लोगों की गई जान...

Big Accident : मजदूर लेकर जा रहे पिकअप वाहन खाई में गिरी, 6 लोगों की गई जान...

Update: 2023-12-04 13:49 GMT


शिमला। Big Accident जिले के सुन्नी के निकट सोमवार सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हदसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा करारघाट में हुई, जब पिकअप के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रहने वाले मजदूर मंडी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जारी है। पुलिस ने कहा कि 6 मृतकों में से 4 की पहचान फरीद, गुलाब, सहबीर और तालिब के रूप में की गई, जबकि दो अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Tags:    

Similar News