Big Accident : बस और बोलेरो कार में हुई भिड़ंत, गंगा स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की गई जान...

Big Accident : बस और बोलेरो कार में हुई भिड़ंत, गंगा स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की गई जान...

Update: 2023-11-21 15:52 GMT


पन्ना। Big Accident जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन और बस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि ग्राम लायचा गया निवासी प्रताप पटेल अपने परिवार के साथ बोलेरो वाहन में करीब 11 लोग सवार होकर बीती रात गंगा स्नान के लिए प्रयागराज गया था। मंगलवार सुबह परिवार के सभी सदस्य गंगा स्नान किए और वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी दोपहर करीब 1 बजे रैपुरा थाना क्षेत्र में बोलेरो वाहन सामने से आ रही बस से जा टकराई। इस हादसे में प्रताप पटेल 35 वर्ष, उसकी पत्नी अशोका पटेल 30 वर्ष, पुत्री आकांक्षा पटेल 8 वर्ष, बेटा सनत पटेल 10 वर्ष और पिता आनंदी पटेल 55 वर्ष की मौत हो गई। वहीं एक तांत्रिक जगदीश कुशवाहा निवासी अतर्रा की भी मौत गई। इस घटना के बाद समूचे जिले में शोक की लहर है।

Tags:    

Similar News