धनतेरस में ये सामन भूलके भी न ख़रीदे, कुबेर देव हो सकते है नाराज, पढ़े पूरी खबर....

दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

By :  yuvraj
Update: 2023-11-09 02:38 GMT

Dhanteras 2023: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल कल यानी 10 नबंवर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन लोग लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं जिससे घर में धन की कमी न हो। इसके अलावा लोग धनतेरस के दिन लोग गोल्ड, सिल्वर, नए बर्तन की खरीदारी भी करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन गोल्ड, सिल्वर, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग कई गाड़ी, कार, मोबाइल, लैपटॉप आदि भी खरीदते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए

नुकीली चीजें- धनतेरस के दिन चाकू-छुरी जैसे नुकीली चीज़े को लेना नहीं चाहिए इनसे परहेज करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये चीजें परिवार के लिए बैड लक लाती हैं।

स्टील- बहुत लोग धनतेरस में स्टील खरीदते है लेकिन नहीं खरीदना चाहिए। इसकी जगह आप तांबे या कांस की चीजें खरीद सकते हैं।

लोहा- धनतेरस के दिन लोहे के बर्तन या लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि लोहा खरीदने से धन के देवता भगवान कुबेर नाराज हो जाते हैं।

कांच के बर्तन- धनतेरस के दिन कांच के बर्तन या कांच से बनी चीजें खरीदना भी अशुभ होता है, क्योंकि कांच की चीजें राहु से संबंधित होती हैं।

एल्युमिनियम और प्लास्टिक प्रोडक्ट- धनतेरस के दौरान एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बनी चीजों को खरीदने से भी बचना चाहिए। इसके बजाय किसी धातु से बनी चीजें खरीदें।

तेल या घी- धनतेरस के दिन तेल या घी खरीदना अशुभ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को इसकी जरूरत हो तो एक दिन पहले या एक दिन बाद खरीदें।

आर्टिफिशियल सोना- धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ होता है लेकिन इस दिन नकली सोने की ज्वैलरी, सिक्के और अन्य चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

खाली बर्तन- इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मार्केट से खरीदे बर्तन को धनतेरस के दिन घर लाने से पहले उसमें पानी या अनाज जरूर डाल लें।

Tags:    

Similar News