Big Accident : यात्री ट्रेन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 3 लोगों की गई जान, कई घायल...

Big Accident : यात्री ट्रेन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 3 लोगों की गई जान, कई घायल...

Update: 2023-11-01 10:05 GMT


हजारीबाग। Big Accident झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के ग्राम तरवाहा में आज सुबह एक यात्री ट्रेन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार कर उड़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली कई फीट ऊंची उछल गई और कई मीटर दूर जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली कई फीट ऊंची उछल गई और कई मीटर दूर जा गिरी। वाहन में सवार लोग छिटक गए और जमीन पर बिखर गए। ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई एवं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद दो की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान ट्रैक्टर के चालक रमेश गंझू 30 वर्ष और सुनीता देवी 55 वर्ष के रूप में की गई। एक अन्य द्रौपदी देवी 50 वर्ष ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि 6 घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि आठ पड़ोसी गांवों के लोगों के जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए यही एक मार्ग है जिसका वे उपयोग करते हैं। इससे मानव रहित इस क्रॉसिंग पर हादसे का जोखिम बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि जब से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है तब से सुरक्षित फाटक बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News