Health Benefits Of Eating Singhara : वेट लॉस से लेकर थायराइड तक कंट्रोल रखता है ये पानी फल, आइए जाने इसके बारे में...

Health Benefits Of Eating Singhara : वेट लॉस से लेकर थायराइड तक कंट्रोल रखता है ये पानी फल, आइए जाने इसके बारे में...

Update: 2023-10-21 12:41 GMT


Health Benefits Of Eating Singhara : नवरात्रि व्रत के दौरान फलाहार के लिए सिंघाड़े का सेवन किया जाता है। लेकिन सिंघाड़े का महत्व सिर्फ फलाहार तक ही सीमित नहीं है। सिंघाडे में मौजूद प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। सिंघाड़ा को ‘पानी फल’ भी कहा जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होने के साथ वेट लॉस और थायराइड को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं सिंघाड़ा खाने से सेहत को मिलते हैं कौन से गजब के फायदे।

थायराइड में फायदेमंद-

सिघाड़े में मौजूद आयोडिन और मैंगनीज थायराइड की समस्या में फायदेमंद माने जाते हैं। सिघाड़े में मौजूद आयोडीन गले संबंधी रोगों से बचाव करता है। ऐसे में अगर आप थायराइड रोगी हैं, तो आपके लिए सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिहाइड्रेशन-

सिघाड़े में पानी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या दूर रहती है।

बालों की सेहत-

सिंघाड़े का सेवन बालों की समस्या को दूर करके बालों की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

वेट लॉस

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हो चुके हैं तो सिंघाड़ा का सेवन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सिघाड़े में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। जो बैली फैटी को कम करने में मदद कर सकता है। इसका सेवन आप नाश्ते के समय कर सकते हैं।

तनाव की छुट्टी-

सिंघाड़ा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से वजन कम होने के साथ ऑक्सीडेटिव तनाव भी कम होता है। सिंघाड़ा का सेवन करने से शरीर एक्टिव बने रहने के साथ मेटॉबोलिज्म भी तेज बना रहता है। जिसकी मदद से व्यक्ति को तेजी से अपना वजन घटाने में मदद मिलती है।

वेट लॉस के लिए कैसे करें सिंघाड़े का सेवन?

वेट लॉस करना चाहते हैं तो सिंघाड़े को कच्चा नाश्ते में स्नैक के रूप में खा सकते हैं। वजन घटाने के लिए सिघाड़े को सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। सिंघाड़े को उबालकर उसका सेवन कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए सिंघाड़े को सुखाकर आटे में भी मिलाकर खाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News