Gond ki raab recipe : डिलीवरी के बाद मां को खिलाएं गोंद की राब, सेहत के लिए है फायदेमंद, आइए जाने इसकी रेसिपी...

Gond ki raab recipe : डिलीवरी के बाद मां को खिलाएं गोंद की राब, सेहत के लिए है फायदेमंद, आइए जाने इसकी रेसिपी...

Update: 2023-12-10 16:20 GMT


Gond ki raab recipe : मां बनने के बाद महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है। जिससे कि वो ना केवल अपने बच्चे की ठीक से देखभाल कर सके। बल्कि शारीरिक रूप से मजबूत भी हो जाए। डिलीवरी के बाद खानपान में लापरवाही हड्डियों को कमजोर बना देती है। जिसकी वजह से कमर दर्द, पैर में दर्द की समस्या होने लगती है। साथ ही कुछ महिलाओं को दूध कम बनता है। ऐसे में गोंद की ये राब महिलाओं को बेहद फायदा पहुंचाती हैं। तो चलिए जानें गोंद की राब बनाने का तरीका।

गोंद की राब बनाने की सामग्री-

2-3 चम्मच गोंद, 3-4 चम्मच देसी घी, 100 ग्राम गुड़, 1 चम्मच सोंठ का पाउडर, 50 ग्राम बादाम बारीक क्रश किए हुए, काजू, अखरोट और पिस्ता।

गोंद की राब बनाने का तरीका-

सबसे पहले कढ़ाही में तीन से चार चम्मच देसी घी डालकर गरम करें। फिर इसमे गोंद को डालें और धीमी आंच पर फूलने तक तलें। जिससे कि गोंद बिल्कुल पक जाए। जब गोंद अच्छी तरह पककर बिल्कुल फूल जाए तो इसमे दो गिलास पानी डाल दें। साथ में मिक्सी के जार में अच्छी तरह क्रश किए हुए बादाम डाल दें। आप चाहें तो साथ में मनचाहे ड्राई फ्रूट्स को डाल सकती हैं। जैसे अखरोट, पिस्ता, काजू वगैरह। अब इन्हें धीमी आंच पर पकाएं। फिर इसमे गुड़ डाल दें। गुड़ शरीर में खून की कमी दूर करेगा और एनीमिया होने से बचाएगा। वहीं गोंद हड्डियों को मजबूत बनाता है और सर्दी में शरीर को गर्म रखता है। इन सबको अच्छी तरह पकाते हुए एक चम्मच सोंठ डाल दें। ये घी की चिकनाई को बैलेंस करेगा और गले में खराश नहीं बनने देगा। साथ ही सोंठ शरीर को गर्मी देगा। ये राब न्यू मॉम के ब्रेस्ट मिल्क को भी बढ़ाता है। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से उबालें और गाढ़ा करें। फिर गर्मागर्म पिलाएं। 

Tags:    

Similar News