Weather update : प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, शीतलहर की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...

Weather update : प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, शीतलहर की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट...

Update: 2023-12-11 12:51 GMT


रायपुर। Weather update बंगाल की खाड़ी में आए दो चक्रवाती तूफान से बेअसर छत्तीसगढ़ में ठंड की शुरुआत बीते कुछ दिनों से हो गई है। रात के तापमान में उत्तर से आने वाली हवा के कारण गिरावट का दौर जारी है।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है, जहां रविवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। वहीं छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बढ़ गया है। अगले 5 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज राजधानी रायपुर समेत कई क्षेत्रों में सुबह कड़ाके की ठंड और दिन में भी आसमान साफ रहेगा। प्रदेश के कई अन्‍य इलाकों में बारिश की छींटे होने की भी संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। 

Tags:    

Similar News