Raipur News : रेलवे खानपान सेवा ठेकादारी कर्मचारी कल्याण संघ से जुड़े राजेश देवांगन

Raipur News : रेलवे खानपान सेवा ठेकादारी कर्मचारी कल्याण संघ से जुड़े राजेश देवांगन

Update: 2023-10-06 11:11 GMT


रायपुर। Raipur News रेलवे खानपान सेवा ठेकादारी कर्मचारी कल्याण संघ की मासिक बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान राजेश देवांगन ने अपनी पुरानी संस्था को छोड़कर स्वेच्छा पूर्वक रेलवे खान पान सेवा ठेकादारी कर्मचारी कल्याण संघ की सदस्यता ग्रहण किया है। श्री देवांगन के संघ में जुडऩे पर उपस्थित सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी के सााि स्वागत किया गया। सर्वसम्मति से श्री देवांगन को रेलवे खानपान सेवा ठेकादारी कल्याण संघ की सदस्यता प्रदान की गई और फूलमालाओं से उनका स्वागत कर संस्था में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद दुबे ने भी उनका संस्था में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ऋषि उइके सहित उपाध्यक्ष संतोश सिन्हा, कोषाध्यक्ष दयाराम सोनकर, सदस्यगण प्रमोद सोनकर, पप्पू सोनकर, राजकुमार सोनकर, बच्चे लाल सोनकर, अनिल मंडावी, मनसुख ठाकुर, राजेश साहू, अतुल वैध, गणेश नामदेव, चंदन सोनकर, अरूण सोनकर व अन्य सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News