Raipur News : अटल चौक पर मनाया गया सुशासन दिवस, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ...

Raipur News : अटल चौक पर मनाया गया सुशासन दिवस, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ...

Update: 2023-12-28 14:48 GMT

रायपुर। Raipur News भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई की जयंती पर राजधानी रायपुर के अवंती विहार स्थित अटल चौक पर सुशासन दिवस मनाया गया। इस मौके पर रायपुर सांसद सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, जिलाधीश सर्वेश्वर भूरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, जोन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, प्रमोद साहू, सुभाष तिवारी, सूर्यकांत राठौड़, लोकेश कावड़िया, किशोर महानंद, अकबर अली, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, वार्ड पार्षद सीमा संतोष साहू, राम प्रजापति, सोनू सलूजा, बबला होतवानी, राजू राघवानी, जितेंद्र नाग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद सुनील सोनी ने बताया की सुशासन दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। इस अवसर पर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अटल जी की जीवनी पर निबंध लिखा गया एवं कवि राजेश जैन राही द्वारा अटल जी की कविता का पाठ किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी एवं आभार प्रदर्शन वार्ड पार्षद सीमा संतोष साहू ने किया।

Tags:    

Similar News