Raipur News : एससीईआरटी पर लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोप, गलत जानकारी देकर जनता को कर रहे गुमराह...

Raipur News : एससीईआरटी पर लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोप, गलत जानकारी देकर जनता को कर रहे गुमराह...

Update: 2023-10-17 14:13 GMT


रायपुर। Raipur News प्रदेश के राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ में शिक्षा में सुधार और इसे बढ़ावा देने लगातार कार्य कर रही है। एससीईआरटी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल होता जा रहा है। एससीईआरटी का कार्य शिक्षकों को ट्रेनिंग देना और उन्हें बच्चों को कैसे शिक्षित करना है ये बताना होता है। आपको बता दें एससीईआरटी किताबें नहीं छापती है।

बता दें कि प्रदेश में पुस्तकों-किताबों को प्रिंट का कार्य पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा किया जाता है। बावजूद इसके एकात मीडिया पोर्टल द्वारा पुस्तक प्रिंट करने के इस कार्य को एससीईआरटी का बता कर आचार संहिता में राज्य सरकार का प्रचार करना बताया जा रहा है, जो की पूर्णतः गलत जानकारी है। जिसे आम जनता को गुमराह करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। जो कार्य पाठ्य पुस्तक निगम का है उसे एससीईआरटी कर ही नहीं सकती।

एससीईआरटी का कार्य-

प्रदेश में एससीईआरटी का दायित्व शिक्षकों के ट्रेनिंग करना होता है। उन्हें बच्चों को कैसे शिक्षित करें, बच्चों को पढ़ने में कैसे आगे बढ़ाए, बच्चों और उनके परिजनों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना होता है। एससीईआरटी किताबें प्रिंट नहीं करती, इसमें आचार संहिता का उल्लंघन एससीईआरटी नहीं करती है। एससीईआरटी के कार्यों की वजह से ही प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार भी देखा गया है।

Tags:    

Similar News